ठाकुरगंज की चुरली पंचायत में एक माह से बंद पड़ीं तीन सोलर स्ट्रीट लाइटें, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग उठायी

ठाकुरगंज (किशनगंज) के चुरली पंचायत में तीन सोलर स्ट्रीट लाइटें पिछले एक महीने से बंद पड़ी हैं, जिससे रात में आवागमन में गंभीर परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की गुहार लगाई है.

Kishanganj Solar Street Light: ठाकुरगंज (किशनगंज). प्रखंड क्षेत्र की चुरली पंचायत के वार्ड संख्या-10 में स्थापित तीन सोलर स्ट्रीट लाइटें पिछले लगभग एक माह से बंद पड़ी हैं. लाइटें खराब रहने से स्थानीय लोगों को रात के समय आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

अंधेरे से बढ़ी लोगों की परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि सोलर स्ट्रीट लाइटें बंद रहने के कारण सड़क और गलियों में रात के समय पूरी तरह अंधेरा छा जाता है. बरसात के मौसम में जलजमाव और फिसलन के बीच लोगों को दुर्घटना का डर बना रहता है.

एक माह से नहीं हुई मरम्मत

वार्ड सदस्य मो. यासीन ने बताया कि वार्ड में लगी तीनों सोलर स्ट्रीट लाइटें करीब एक माह से खराब हैं. कई बार संबंधित लोगों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई.

ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

वार्ड सदस्य मो. यासीन सहित स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से खराब पड़ी सभी सोलर स्ट्रीट लाइटों की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है. उनका कहना है कि प्रकाश व्यवस्था बहाल होने से लोगों को राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी.

जल्द कार्रवाई की उम्मीद

Kishanganj Solar Street Light: ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र मरम्मत कार्य कराएगा, ताकि वार्डवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बच्छराज

बच्छराज प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ठाकुरगंज (किशनगंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >