सात लीटर विदेशी शराब व बाइक सहित तस्कर गिरफ्तार

दिघलबैंक पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान में सफलता हासिल की है

फोटो 4 जब्त शराब व गिरफ्तार तस्कर के पुलिस कर्मी दिघलबैंक दिघलबैंक पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान में सफलता हासिल की है. थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तुलिसिया निवासी बीकू लाल दास के पुत्र विकास कुमार रजक को 7.785 लीटर विदेशी शराब व बाइक के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है. क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध शराब कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >