मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का भ्रमण एवं निर्वाचन तैयारी की समीक्षा

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार द्वारा सोमवार को किशनगंज समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में निर्वाचन पूर्व तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक की गई.

फोटो 2 बैठक में मौजूद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, डीएम, डीडीसी व अन्य प्रतिनिधि, किशनगंज. आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार द्वारा सोमवार को किशनगंज समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में निर्वाचन पूर्व तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने की, जिसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी किशनगंज, सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारीगण उपस्थित थे. बैठक के दौरान कोषांगवार विस्तृत समीक्षा की गई. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी नोडल पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विधानसभा निर्वाचन 2025 के अंतर्गत सभी पूर्व तैयारी कार्यों को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न किया जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफल ढंग से संपन्न कराया जा सके. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे कि मतदाता सूची का अद्यतन, मतदेय स्थलों की व्यवस्था, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सामग्री प्रबंधन, सुरक्षा प्रबंधन एवं जन जागरूकता अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की. साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >