सहयोग शिविर में राजस्व, पेंशन व राशन कार्ड से संबंधित मामलो का होगा निष्पादन

लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अक्सर सरकारी कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. इसके समाधान को लेकर सहयोग शिविर का आयोजन होगा.

प्रखंड क्षेत्र की भोरहा व धबेली पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा.

किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

प्रखंड क्षेत्र की भोरहा व धबेली पंचायत में आयोजित होने वाले आगामी 16 जून को सहयोग शिविर की सफलता को लेकर गुरुवार को संबंधित पंचायत भवनों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा.

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं. इस दौरान पंचायतों में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा भी की गई. अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने – अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को सहयोग शिविर की जानकारी दें, ताकि पात्र लाभार्थी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें. बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी विवेक भारती, प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विजय विश्वास, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने बताया कि सहयोग शिविर में राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, राशन कार्ड, आधार से संबंधित समस्याओं, विभिन्न प्रमाण-पत्रों, कल्याणकारी योजनाओं एवं अन्य जनसेवाओं से जुड़े मामलों का निष्पादन किया जाएगा. इसके लिए संबंधित विभागों के कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. बैठक के अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि सहयोग शिविर को जनहितकारी एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से शिविर का सफल आयोजन होगा तथा ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAVIKANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >