रिश्वत मांगने का कथित ऑडियो क्लीप वायरल, राजस्व कर्मचारी निलंबित

किसी भी तरह का रिश्वत किसी भी कर्मी या अधिकारी को लेना कानूनी गुनाह के साथ समाज के लिए कलंक है. किशनगंज में राजस्व कर्मी का रिश्वत मांगने का ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया.

रिश्वत मांगने का कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अमर कुमार सिंह पर दाखिल-खारिज वाद के निष्पादन के लिए एक आवेदक से 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है. वे दिघलबैंक अंचल में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे. डीएम के आदेश पर कर्मी को निलंबित किया गया.

किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

रिश्वत मांगने का कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी अमर कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इस संबंध में डीएम विशाल राज द्वारा आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश के अनुसार, वायरल ऑडियो क्लिप में अमर कुमार सिंह पर दाखिल-खारिज वाद के निष्पादन के लिए एक आवेदक से 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है. बताया गया है कि यह मामला उस समय का है जब वे दिघलबैंक अंचल में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे. ऑडियो क्लिप के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद डीएम श्री राज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच कर कार्रवाई की. डीएम के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है की प्रथमदृष्टया आरोपों की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली के तहत राजस्व अमर कुमार सिंह को निलंबित किया गया है. साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने का भी निर्देश दिया गया है. निलंबन अवधि के दौरान अमर कुमार सिंह का मुख्यालय अनुमंडल कार्यालय किशनगंज निर्धारित किया गया है. इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा. प्रशासनिक महकमे में इस कार्रवाई की व्यापक चर्चा है और इसे सरकारी कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >