डीएम से जिला बीस सूत्री कार्यालय के लिए किया आग्रह

डीएम से जिला बीस सूत्री कार्यालय के लिए किया आग्रह

किशनगंज. जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुशांत गोप के साथ बीस सूत्री सदस्य मनीष सिन्हा द्वारा जिला पदाधिकारी विशाल राज व उपविकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता से मिलकर जिला बीस सूत्री कार्यालय हेतु जिला पदाधिकारी से आग्रह किया गया. शुक्रवार को जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुशांत गोप ने डीएम से मिलकर इस आशय का मांग पत्र सौंपा. बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्री गोप ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा जल्द ही जगह उपलब्ध कराने सहित बीस सूत्री जिला कार्यालय स्टाफ़ सहित अन्य व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया. मुलाकात के दौरान सजिले से संबंधित कई योजनाओं और समस्याओं की विस्तृत चर्चा की. साथ ही कोचाधामन प्रखंड के महानंदा मोजाबाडी घाट पर मुक्तिधाम सह विद्युतीकरण भवन पर भी चर्चा हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >