दुष्कर्म के अभियुक्त को सुनायी 10 साल की कारावास व अर्थदंड

एडीजे प्रथम कुमार गूंजन ने दुष्कर्म के अभियुक्त मो कलाम को 10 साल के सश्रम कारावास व 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनायी है.

किशनगंज.एडीजे प्रथम कुमार गूंजन ने दुष्कर्म के अभियुक्त मो कलाम को 10 साल के सश्रम कारावास व 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनायी है. अर्थदंड का भुगतान नहीं करने पर तीन महीने का अतिरिक्त् सााधारण कारावास काटना होगा. साथ ही पीड़िता को 4 चार लाख रूपये मुआवजा दिये जाने का भी आदेश दिया है. यह सजा सत्रवाद संख्या 63/ 20 ( कुर्लीकोट थाना कांड संख्या 55/ 19) में सुनायी गयी है. माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर डे-टू-डे इस मामले की सुनवायी की गयी. इस मामले में अभियोजन के द्वारा पर्याप्त साक्ष्य दिया गया व अभियोजक सुरेन प्रसाद साहा की ओर से जोरदार बहस की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >