कांग्रेस को सफाया करने के लिए भेजे गये है राहुल गांधी- डा दिलीप कुमार जायसवाल

मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपनी भाषा पर नियंत्रण नहीं रखते और अक्सर बिना सोच-विचार के बयान देते हैं.

किशनगंज

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा संकट और मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है. दरअसल राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में दावा किया था कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नीत नरेंद्र मोदी सरकार अगले एक वर्ष के भीतर गिर जाएगी. राहुल गांधी के इस बयान के बाद देश की राजनीति गर्म हो गई है.

कांग्रेस का सफाया करने के लिए भेजे गए हैं राहुल गांधी

किशनगंज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी लगातार कमजोर होती जा रही है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी युवा नेता हुआ करते थे, लेकिन अब उनकी राजनीति का प्रभाव खत्म होता जा रहा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऊपर वाले ने राहुल गांधी को कांग्रेस का सफाया करके ही पृथ्वी से वापस बुलाने के लिए भेजा है. मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपनी भाषा पर नियंत्रण नहीं रखते और अक्सर बिना सोच-विचार के बयान देते हैं. उन्होंने कहा कि विक्षिप्तों जैसा राहुल गांधी बयान देते हैं. मंत्री डॉ जायसवाल ने आगे कहा कि जब किसी का अंत समय आता है तो इसी तरह का हाव भाव ,विचार हो जाता है कुछ यही हाल राहुल गांधी का भी हुआ है.

रितु जायसवाल के भाजपा में शामिल होने से संगठन होगा मजबूत

राजद की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर मंत्री डॉ जायसवाल ने कहा कि राजद से धीरे-धीरे नेताओं का मोहभंग हो रहा है. उन्होंने बताया कि रितु जायसवाल 26 मई को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी. उनके पार्टी में आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा भाजपा का जनाधार बढ़ेगा.

अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त होगा बिहार

राज्य में अपराधियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन लंगड़ा और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री डा दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि जब अपराधी पुलिस के लिए चुनौती बनेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होना स्वाभाविक है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यही लोग अपराध बढ़ने की बात करते थे, लेकिन अब जब अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है तो उन्हें चिंता होने लगी है.

भूमि सुधार विभाग के कार्यों की होगी समीक्षा

मंत्री डॉ जायसवाल ने बताया कि सोमवार से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा शुरू की जाएगी. प्रतिदिन तीन जिलों के कार्यों की समीक्षा होगी और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया जाएगा.उन्होंने कहा कि व्यवस्था में सुधार के लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे, सरकार उठाएगी.

भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई करेगी कार्रवाई

मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि देश में पहली बार किसी एक विभाग के लिए अलग से आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम गठित की गई है. इसके लिए पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती भी की जा चुकी है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभाग में कहीं भी भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर आर्थिक अपराध इकाई द्वारा कार्रवाई की जाएगी.

भ्रष्टाचारियों और अपराधियों के सामाजिक बहिष्कार की अपील

मंत्री डॉ जायसवाल ने बिहारवासियों से भ्रष्ट अधिकारियों और अपराधियों का सामूहिक सामाजिक बहिष्कार करने की अपील की. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध में लिप्त लोगों को सामाजिक आयोजनों, भोज और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए. इससे समाज में गलत कार्यों के प्रति नकारात्मक संदेश जाएगा और ईमानदार व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >