पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक पर बैन जरूरी

महिला एवं बाल विकास निगम किशनगंज द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ठाकुरगंज प्रखण्ड में शुक्रवार को जागरूकता रैली एवं पौधा रोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया

ठाकुरगंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण संरक्षण का संयुक्त संदेश

किशनगंज प्रतिनधि के अनुसार

जिला पदाधिकारी विशाल राज के आदेशानुसार महिला एवं बाल विकास निगम किशनगंज द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ठाकुरगंज प्रखण्ड में शुक्रवार को जागरूकता रैली एवं पौधा रोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने खुलकर पर्यावरण के विषय पर नारे लगाए गए इसके अतिरिक्त सभी महिलाओं को पौधा रोपण हेतु प्रेरित किया गया.

इस अवसर पर ठाकुरगंज प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली द्वारा सभी पदाधिकारियों के साथ एक पेड़ मां के नाम पर पौधा रोपण किया गया. प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा महिलाओं एवं सेविका दीदियों को बताया गया कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक को बैन करना है साथ ही स्वच्छ जलवायु होगी तो गांव स्वच्छ होंगे. समाज में बेटियों को अच्छी शिक्षा दिया जाना सुनिश्चित किया जाए.

महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित सहायता सेवाओं महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 एवं वन स्टॉप सेंटर की जानकारी भी कार्यक्रम में साझा की गई. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया.

जागरूकता रैली एवं पौधा रोपण कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम के जिला मिशन समन्वयक मो शहबाज आलम, केंद्र प्रशासक रोशनी परवीन, केस वर्कर टूम्पा दास, लेखा सहायक बसंत कुमार शर्मा एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभी कर्मी, महिला पर्यवेक्षिका, एवं बड़ी मात्रा में सेविका दीदियां उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >