पोठिया पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पोठिया पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

नौकट्टा गांव से पकड़ा गया बैसाखु, लंबे समय से चल रहा था फरार

पहाड़कट्टा. पोठिया थाना की पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार वारंटी बैसाखु, पिता इसीरुद्दीन, थाना क्षेत्र के नौकट्टा गांव का रहने वाला है. आरोपित लंबे समय से न्यायालय में लंबित एक मामले में फरार चल रहा था, जिस कारण उसके विरुद्ध अजमानतीय वारंट जारी किया गया था. मंगलवार की देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार वारंटी अपने घर में मौजूद है. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौकट्टा गांव में छापेमारी कर वारंटी को दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान जारी थानाध्यक्ष अंजय अमन ने कहा कि न्यायालय के आदेशों का पालन करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी. फरार वारंटियों व अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आम जनता में सुरक्षा का भाव बना रहे. इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष के साथ एसआइ विकास कुमार, एसआइ सुजीत कुमार व एसआइ अखिलेश कुमार मुख्य रूप से शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >