पोठिया में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली विशाल रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

पोठिया प्रखंड व अंचल कार्यालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक विशाल रैली का आयोजन किया गया. वंदेमातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली गई इस रैली में अधिकारियों व कर्मियों ने देशभक्ति के नारे लगाए.

पहाड़कट्टा (किशनगंज). प्रखंड व अंचल कार्यालय पोठिया से सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल रैली निकाली गई. बीडीओ खालिदा जिया के नेतृत्व में ब्लॉक कैंपस से शुरू हुई रैली में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों ने उत्साह के साथ भाग लिया. करीब दो किलोमीटर तक भ्रमण के दौरान लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया गया.

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभियान

वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न पंचायतों और सरकारी कार्यालयों से तिरंगा पदयात्रा एवं रैली निकाली गई. इसी अभियान के तहत सोमवार को अंतिम दिन प्रखंड कार्यालय से अधिकारियों और कर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकाली.

तिरंगा लेकर दो किलोमीटर तक निकली रैली

रैली में शामिल अधिकारी और कर्मी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर करीब दो किलोमीटर तक भ्रमण करते हुए आगे बढ़े. इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा. अधिकारियों और कर्मियों के चेहरे पर दिख रहा उत्साह और राष्ट्रप्रेम लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा.

तिरंगा देश की पहचान और गौरव का प्रतीक: बीडीओ

बीडीओ खालिदा जिया ने कहा कि तिरंगा देश की पहचान और गौरव का प्रतीक है. ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है. उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की.

नई पीढ़ी में देशप्रेम जगाना उद्देश्य: सीओ

सीओ मोहित राज ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में देशभक्ति और राष्ट्रहित का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचता है.

अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

रैली में बीडीओ खालिदा जिया, सीओ मोहित राज, आरओ मनोज कुमार चौधरी, पीआरएस सुनील कुमार, प्रणव कुमार दास, सभी राजस्व कर्मचारी, आंगनबाड़ी सेविकाएं, पंचायत रोजगार सेवक तथा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मी शामिल रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >