दुर्गा पूजा में निगरानी को लेकर सादे लिबास में भी होगी पुलिस की तैनाती

दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को दिघलबैंक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

दिघलबैंक दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को दिघलबैंक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, सीओ गरिमा गीतिका सहित प्रशासनिक पदाधिकारी, दुर्गा पूजा समिति के सदस्य व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में कुल 12 जगहों पर तथा प्रखंड में 25 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित होंगी. कई जगहों पर भव्य मेले का आयोजन भी होगा. उन्होंने कहा कि डीजे बजाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा और सभी पूजा समितियों के लिए अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य है. पंडालों एवं मंदिरों में सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा, वहीं अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था करनी होगी. उन्होंने कहा कि ज्यादा भीड़ वाले इलाकों में स्वयंसेवकों की तैनाती की जाए, जो पुलिस बल के साथ मिलकर व्यवस्था बनाए रखें. इस बार सभी छोटे-बड़े दुकानदारों के लिए डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा, ताकि मेले के बाद स्थल पर कचरा इधर-उधर न फैले. पुलिसकर्मी को सादे लिबास में भी निगरानी करने के लिए तैनात किया जाएगा. करेंगे. इस अवसर पर पूर्व प्रमुख नादिर आलम, बबलू हेंब्रम, शोनु चौधरी, चंदन साह समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >