ठाकुरगंज में बालू लदे ट्रैक्टर को रोक पुलिस ने की सघन जांच

ठाकुरगंज में बालू लदे ट्रैक्टर को रोक पुलिस ने की सघन जांच

ठाकुरगंज. अवैध बालू खनन एवं बिना कागजात के परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में शनिवार को ठाकुरगंज पुलिस ने एक बालू लदे ट्रैक्टर को रोककर उसके कागजातों की गहन जांच की. जांच के दौरान पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों ने ट्रैक्टर चालक से वाहन के आवश्यक दस्तावेज, बालू परिवहन से संबंधित वैध कागजात तथा रॉयल्टी चालान की जानकारी ली.मुख्य सड़क पर हुई इस कार्रवाई के दौरान कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस टीम ने ट्रैक्टर पर लदे बालू की वैधता की पड़ताल करते हुए दस्तावेजों का मिलान किया. अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध बालू खनन और बिना अनुमति परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संदिग्ध वाहनों की नियमित जांच की जा रही है.पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रशासन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAVIKANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >