जिले के सभी चेकपोस्ट पर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

जिले गलगलिया चेक पोस्ट, अररिया जिले की सीमा में लगने वाली चेक पोस्ट के अलावे अन्य जगहों पर वाहनों की जांच की गयी.

किशनगंज. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. जिले गलगलिया चेक पोस्ट, अररिया जिले की सीमा में लगने वाली चेक पोस्ट के अलावे अन्य जगहों पर वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान वाहनों को रोकर उनके वाहन और डिक्की की जांच की गयी. पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान शक के आधार पर वाहनों को रोककर वाहनों के कागजात, डिक्की आदि की जांच की गयी. वहीं कई वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया और उनका चालान भी काटा गया. साथ ही कागजात नहीं दिखाने वाले वाहनों को थाना लाया गया. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >