चोरी की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन

प्रखंड के व्यवसायिक मंडी बिशनपुर से एक बाइक की डिक्की से हुई दो लाख की चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है

कोचाधामन प्रखंड के व्यवसायिक मंडी बिशनपुर से एक बाइक की डिक्की से हुई दो लाख की चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. साथ ही पुलिस ने चोरी हुई राशि को भी बरामद कर ली है. पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर गठित एसआईटी की टीम ने तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सूचना संकलन का सहारा लेकर मामले का उद्भेदन किया है. इसके आधार पर पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज निवासी भारत यादव के घर से छापेमारी कर चोरी की गई राशि बरामद कर ली है. पुलिस टीम भारत यादव की गिरफ्तारी के लिए अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है. एसडीपीओ गौतम कुमार के नेतृत्व गठित एसआईटी टीम में बिशनपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे. मालूम हो कि गुरुवार की शाम बिशनपुर बाजार से निसन्दरा गांव निवासी मोजीबूर रहमान के बाइक की डिक्की से दो लाख रुपये निकाल कर रफूचक्कर हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >