बाइक चोरी में शामिल बदमाशों की पुलिस ने जारी की तस्वीर

बाइक चोरी में शामिल बदमाशों की पुलिस ने जारी की तस्वीर

किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के पश्चिमपाली चौक के पास एक शोरूम के समीप बाइक चोरी की घटना में शामिल बदमाशों की तस्वीर किशनगंज पुलिस ने रविवार को जारी की है. किशनगंज पुलिस के द्वारा यह घोषणा भी की गई है की इन बदमाशों की पहचान शहर के जिम्मेदार नागरिक करें. पहचान होने पर पुलिस को सूचित करें. सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा. जारी तस्वीर में दो युवक पल्सर बाइक से आगे बढ़ता दिख रहा है. मामले में बुधवार को सदर थाना में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित मारूफ आलम मंगलवार को उक्त बाइक को लेकर पश्चिमपाली चौक के पास एक शोरूम गए थे. शोरूम के पास बाइक को लगाकर शोरूम के अंदर चले गए थे. वापस लौटने पर देखा की बाइक अपने स्थान पर नहीं थी. बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >