पुलिस ने किया युवती को बरामद, आरोपी गिरफ्तार
लापता किसी युवती अगर बरामद हो जाये तो इससे परिवार में खुशी का माहौल बन जाता है. पुलिस के सक्रिय प्रयास से ही ऐसा हो सकता है. पाठामारी की लापता युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है.
रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई युवती को पुलिस ने तीन दिन के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है. आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस लगातार युवती और आरोपित की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी.
ठाकुरगंज के प्रतिनिधि के अनुसार
पाठामारी थाना क्षेत्र के धोबीभिट्ठा गांव से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई युवती को पुलिस ने तीन दिन के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है. मामले में आरोपित युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से जहां पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है, वहीं क्षेत्र में फैली चिंता भी काफी हद तक कम हुई है. पुलिस के अनुसार युवती के गायब होने के बाद परिजनों ने पाठामारी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस लगातार युवती और आरोपित की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी. जांच के दौरान पता चला कि आरोपित युवती को लेकर दिल्ली चला गया था. एसडीपीओ-2 ने बताया कि गिरफ्तार युवक ठाकुरगंज के बशीरनगर का रहने वाला है. युवती को सुरक्षित पुलिस संरक्षण में लिया गया है तथा उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.