कोचाधामन. हर साल की भांति पुलिस मुख्यालय के आदेश पर चल रहे बिहार पुलिस सप्ताह 2025 कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा के निर्देश पर आदर्श थाना कोचाधमन परिसर में गुरुवार को थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि व समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम का आगाज स्कूली बच्चों के राष्ट्रीय गान से हुआ. इस दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के सामाजिक व संस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत किया गया तथा झाकियां प्रस्तुत की गयी. नशा मुक्ति, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या आदि पर नाटक के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया. इस दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने पुलिस-पब्लिक में रिश्ता कैसे मजबूत बनाया जाए इसको लेकर कई सुझाव दिए गए.वहीं थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने कहा कि कोचाधामन पुलिस हमेशा लोगों की सेवा में तत्पर है. आपके किसी तरह की सहायता की जरुरत हो तो 112 को डायल करें. उन्होंने कहा कि आप सबों की मदद से ही अपराध मुक्त समाज, नशा मुक्त समाज बन सकता है. आप सब हमें मदद करें मैं क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग देने का भरोसा देता हूं. इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से स्कूली बच्चों को कॉपी-कलम, मोमेंटो शील्ड दिया गया साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ श्री राम पासवान, सीओ प्रभाष कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य केशर राही, प्रमुख प्रतिनिधि जवादुल हक, मुखिया पिंटू चौधरी, अबु नसर,शाहबाज आलम,राजेंद्र यादव, मो आजाद, नसीम अंसारी, अबु सलमान,मुखिया प्रतिनिधि सफिर आलम, मो नईमुद्दीन, सरपंच मय्यसर आलम, तनवीर कमाल सामाजिक कार्यकर्ता बाबर आलम, मो फराख उर्फ कैप्टन, अरुण कुमार यादव, सादिर आलम सहित काफी संख्य में लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
