यातायात नियमों से वाहन चालकों को जागरूक करते पुलिस पदाधिकारी

वाहन चालकों को सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु सफर के दौरान इसके इस्तेमाल करने की नसीहत दी है.

पौआखाली. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सुखानी पुलिस ने रोको-टोको अभियान चलाया. थाना क्षेत्र में जमुना पुल के समीप चलाए गए अभियान में स्वयं थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी पुलिस बल के साथ आने-जाने वाले वाहन चालकों को रोककर सुरक्षित यातायात नियमों के पालन हेतु अपील कर रही थीं. अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के चल रहे वाहन चालकों को सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु सफर के दौरान इसके इस्तेमाल करने की नसीहत दी है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी मजबूरी नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है. इस दौरान उनके द्वारा वाहन चालकों को अपने साथ ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के वैध कागजात रखने की सलाह दी गई. थानाध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों का चालान काटना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित घर पहुँचाना है तथा यातायात नियमों का पालन कराना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >