दो शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

होली पर्व को लेकर किशनगंज उत्पाद विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में दिखे. त्योहार के दौरान अवैध शराब की बिक्री और शराब सेवन रोकने के लिए शहर के अंदर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया

किशनगंज होली पर्व को लेकर किशनगंज उत्पाद विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में दिखे. त्योहार के दौरान अवैध शराब की बिक्री और शराब सेवन रोकने के लिए शहर के अंदर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व उत्पाद थाना अध्यक्ष मनीष सक्सेना कर रहे थे. उनके निर्देश पर मल्हा बस्ती, बस स्टैंड के निकट, डे मार्केट, मछली हाट और पश्चिमपाली चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में अचानक दबिश दी गई. छापेमारी के दौरान डे मार्केट से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली, संगम कुमार विद्यार्थी सहित अन्य पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान जारी है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के नाम पर कानून उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >