मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

किशनगंज

सदर थाना पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल झपट्टामार गिरोह के तीन सदस्यों को मोबाइल छीन कर भागते समय गिरफ्तार किया है. शनिवार की रात सदर थाना क्षेत्र के बेलवा के पास से मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में मनोज राम, शेर मोहम्मद मोतिहारा, सरफराज ओदरा बेलवा का रहने वाला है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार तीनों युवकों पर गाछपारा में एक युवक से मोबाइल छीनने का आरोप है. पीड़ित युवक रात में सड़क पर मोबाइल से बात कर रहा था. इसी दौरान बाइक सवार युवक मोबाइल छीन कर भागने लगे. स्थानीय लोगों ने युवकों का पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दी. वहीं पुलिस ने तीनों को बेलवा के समीप से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिक की दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >