थानों में आज लगेगी जन-अदालत

थानों में आज लगेगी जन-अदालत

सबका सम्मान-जीवन आसान नीति के तहत पहल; एसपी ने जिलेवासियों से की शामिल होने की अपील

किशनगंज. जिले के सभी थानों में शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. बिहार सरकार की ”सबका सम्मान-जीवन आसान” नीति के अंतर्गत आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निपटारा सुनिश्चित करना है.

प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को आयोजन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि जिले के सभी थानों में प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को नियमित रूप से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. इस पहल के माध्यम से पुलिस व पब्लिक के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास किया जा रहा है. कोई भी व्यक्ति सीधे थाने पहुंचकर अपनी समस्याओं को पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष रख सकता है.

त्वरित निष्पादन पर जोर

एसपी संतोष कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं. जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित थाना प्रभारी को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है ताकि फरियादियों को न्याय के लिए भटकना न पड़े.

पारदर्शी पुलिसिंग की ओर कदम

उक्त कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनाने की कोशिश की जा रही है. जनसुनवाई में न केवल जमीनी विवाद बल्कि अन्य आपराधिक व सामाजिक समस्याओं को भी गंभीरता से सुना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >