चलती ट्रेन में लटककर सफर करते दिखे लोग, हाल कटिहार-सिलीगुड़ी भाया अररिया इंटरसिटी का

चलती ट्रेन में लटककर सफर करते दिखे लोग, हाल कटिहार-सिलीगुड़ी भाया अररिया इंटरसिटी का

ठाकुरगंज. सीमांचल का ड्रीम प्रोजेक्ट अररिया-गलगलिया ( ठाकुरगंज ) रेल परियाजना के पुरे होने के बाद 17 सितंबर से इस रेल खंड पर जब से रेल सेवा शुरू हुई है. रेल खंड पर चल रही एक मात्र ट्रेन कटिहार-सिलीगुड़ी भाया अररिया पर सफ़र करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है .लोगों का दशकों का सपना जब पूरा हुआ उससे इलाके में जश्न का महौल है. अब इस इलाके के लोगों को बसों की सवारी नहीं करनी होगी. पहले आवागमन की सुविधा सुलभ नहीं होने के कारण इस इलाके के लोगों को आवागमन के लिए बस या टेम्पू ही एक मात्र साधन था. अब लोगों का दशकों पुराना सपना पूरा हुआ तो इलाके के हर गांव-मोहल्ले के लोग इन दिनों ट्रेन की सफ़र कर लेना चाहते है. कई स्टेशनों पर टिकट की उपलब्धता नहीं होने के बावजूद बिना टिकट ही सफ़र करना पड़ा. लेकिन पहले दिन से ही ट्रेन में पांव रखने की जगह नहीं है. बताते चले इस परियोजना ने अररिया व किशनगंज के लगभग 200 गांवों को बड़ी राहत दी है. इन दोनों जिले के आधा दर्जन प्रखंड सीधे ट्रेन लाइन के जरिये राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ गए हैं.

लगातार बढ़ रही है भीड़

बताते चले पहले दिन से ही इस ट्रेन में ऐसे लोगो का जमावड़ा देखा जा रहा है, जो केवल ट्रेन में सफ़र की अपनी इच्छा पूरी कर लेना चाहते है. ऐसे लोगो में बुजुर्ग से लेकर बच्चे और जवान से लेकर महिला सभी वर्ग के लोग शामिल है. सुबह कटिहार से चलने वाली यह ट्रेन साढ़े दस बजे के आसपास सिलीगुड़ी पहुंचती है. वहां से साढ़े 12 बजे वापस होती है. इस ट्रेन में यात्रा करने वाले ये लोग सिलीगुड़ी स्टेशन से ही वापस अपने घर की और चल देते है.

प्रशासन ने बढाई निगरानी

भीड़ के कारण वैध यात्रियों के ट्रेन में नहीं चढ़ पाने की शिकायतों के बाद रविवार से इस ट्रेन में टिकट जांच के लिए टीटी व आरपीएफ की भी तैनाती देखी गई. लेकिन भीड़ के आगे इसका असर भी नहीं दिखा. लगभग आधे दर्जन टीटी ठाकुरगंज में गार्ड के डब्बे में जाकर बैठ गए. वे स्वयं को भीड़ के आगे असहाय दिखे.

भीड़ के कारण हो चुकी है एक मौत

बताते चले शनिवार को इसी ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत भी हो चुकी है. ट्रेन में सफ़र कर रहे लोगों की माने तो भीड़ ज्यादा होने के कारण गेट पर बैठकर सफ़र करने के दौरान अपना संतुलन वह युवक खो बैठा और गिर गया, जिससे उसका पैर कट गया. अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गयी. युवक के पास से रेल टिकट की बरामदगी नहीं होने से भी यह आशंका बलवती होने लगी है. वर्तमान में इस ट्रेन में बेटिकट लोग सफ़र कर रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >