पंडित नेहरू का जीवन व विचार हमारे लिए प्रेरणाश्रोत : सांसद

कांग्रेस कार्यालय में पंडित नेहरू की मनी पुण्यतिथि

किशनगंज. शहर के महावीर मार्ग स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी आश्रम में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाहबुल अख्तर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डॉ मो जावेद आजाद व उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आज़ाद ने पुष्पांजलि अर्पित कर पंडित नेहरू के देश निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं आधुनिक भारत के निर्माण में दिये गये अतुलनीय योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि वे भारत की एकता, प्रगति और आधुनिकीकरण के लिए लगातार काम करते रहे. पंडित नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे और वे दूरदर्शी व कुशल राजनीति, लेखक व नेता भी थे. उन्होंने प्रधानमंत्रित्व काल में देश की नीति के लिए दिन-रात मेहनत किया क्योंकि वे भारत को समृद्ध बनाना चाहते थे. उनके जीवन एवं विचार हमारे लिए प्रेरणाश्रोत हैं और हमें उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए. इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू, एसएसीएसटी जिलाध्यक्ष मनोज पासवान, नगर अध्यक्ष सजल कुमार साह, जिला प्रवक्ता जुल्फ्फेकार अहमद अंसारी, तौसीफ अंजर, संतोष राज चौधरी, शंभू यादव, अरूण कुमार साहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >