खगड़ा-मझिया पुल निर्माण की बाधाएं दूर, नप अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

खगड़ा-मझिया पुल निर्माण की बाधाएं दूर, नप अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

बिहार-बंगाल को जोड़ने वाला जर्जर पुल जल्द होगा नया, आवागमन के लिए बनेगा डायवर्सन

किशनगंज. नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने शनिवार को खगड़ा-मझिया पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही. दरअसल बिहार बंगाल को जोड़ने वाली मझिया पुल कई वर्षों से जर्जर अवस्था में है जिसके बाद पुल निर्माण को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान द्वारा पहल की गयी व अब पुल निर्माण में आ रही तमाम बाधा दूर हो चुकी है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में जगह दलदली है, इसी वजह से निर्माण कार्य में देरी हो रही है. तत्काल आवागमन में कठिनाई नहीं हो उसके लिए डायवर्सन का निर्माण करवाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि निर्देश दिया गया है कि पुल का निर्माण तय समय में पूरा होना चाहिए. वही उन्होंने कहा कि खगड़ा से जुलजुली सड़क का भी निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि मैने सड़क और पुल निर्माण का नगर वासियों से वायदा किया था जिसे पूरा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विकास कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी. वहीं इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष फैसल अहमद, पार्षद प्रतिनिधि बदरे आलम सहित बड़ी संख्या ने जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >