Bihar News: बांग्लादेश से नाबालिग हिंदू बच्ची शरण लेने पहुंची भारत, उपद्रवी दे रहे थे दुष्कर्म की धमकी

Bihar News: बांग्लादेश से जान बचाकर भारत में शरण लेने आयी नाबालिग बच्ची को बीएएसएफ ने पकड़ा है. सीमा सुरक्षा बल ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पुलिस को सुपुर्द किया है.

Bihar News: किशनगंज. मोहम्मद युनूस की सरकार आने के बाद से ही बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार बदसतूर जारी है. बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू किसी तरह अपनी जान बचा रहे है. बांग्लादेश में कार्य कर रही इस्कॉन संस्था को खत्म करने पर बांग्लादेश के कट्टरपंथी भिड़ गए है. वहां के हिंदु भारत सरकार से भी मदद की गुहार लगा रहे है. इसी क्रम में बांग्लादेश में जान बचाने के लिए भारत की सीमा में प्रवेश पार कर भारतीय क्षेत्र में आने वाली एक नाबालिग बच्ची को बीएएसएफ ने रोक लिया.

इस्कॉन से जुड़ा है परिवार

मंगलवार की देर रात सीमा पर तैनात जवानों ने नाबालिग को बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर के चोपड़ा ब्लॉक के फतेपुर बीओपी इलाके से गिरफ्तार कर चोपड़ा थाने की पुलिस को सौंप दिया. मिली जाननकारी के अनुसार बांग्लादेश के पंचागढ़ जिले की रहने वाली नाबालिग का परिवार इस्कॉन से जुड़ा हुआ है. भारत में रह रहे नाबालिग के नाना ने बताया कि बांग्लादेश में इस्कॉन से जुड़े परिवारों को उपद्रवी लगातार धमकी दे रहे है कि उनकी बच्चियों को उठा ले जाएंगे, जिसके बाद नाबालिग को कोई रास्ता न मिलने पर भारत भागने पर मजबूर होना पड़ा.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

उन्होंने बताया कि इस्कॉन से जुड़े लोगों के साथ दुष्कर्म, हत्या जैसी जघन्य घटनाएं हो रही है, जिसके बाद बांग्लादेश हिंदुओं के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे और बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाना चाहिए. नाबालिग जलपाईगुड़ी के बेलाकोबा में एक रिश्तेदार के घर जाने वाली थी. पुलिस ने उस से बेलाकोबा के रिश्तेदारों का फोन नंबर ले कर उन्हें रात में चोपड़ा थाने बुलाया. पूछताछ के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर जिला बाल कल्याण संघ के माध्यम से उसे घर भेजने की व्यवस्था की.

Also Read: Bihar News: अंग प्रदेश से कोसी-सीमांचल होते हुए नेपाल की सीमा तक बिछेगी रेल लाइन, रेलमंत्री ने दिया रूट जांच का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >