किशनगंज सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आज़ाद ने बुधवार को पोठिया प्रखंड के नौकट्टा पंचायत अंतर्गत इस्लामपुर- ठाकुरगंज सड़क मुख्य स्थित डोंगरा गांव का दौरा किया. दरअसल कुछ दिनों पहले गांव में भीषण आग लगी थी जिससे काफी नुकसान हुआ था. दिल्ली से किशनगंज आने के क्रम में सांसद डॉ मो जावेद आजाद डोंगरा पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. साथ ही पोठिया अंचल अधिकारी व पदाधिकारियों से जल्द से जल्द सरकारी मुआवजा देने का निर्देश दिया. इस दौरान सांसद प्रतिनिधि परवेज़ रजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
