किशनगंज सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आज़ाद ने बिहार के राज्यपाल सैयद आता हुसैन से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर सांसद डॉ जावेद आजाद ने किशनगंज की शेरशावादी महिलाओं द्वारा निर्मित पारंपरिक खेता स्टोल भेंट कर स्थानीय कला और हस्तशिल्प का सम्मान किया. बैठक के दौरान किशनगंज लोकसभा क्षेत्र सहित बिहार के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई. विशेष रूप से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के किशनगंज केंद्र से संबंधित समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया. इसके अतिरिक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा सुदृढ़ीकरण तथा राज्य और केंद्र सरकार के बीच बेहतर समन्वय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक संवाद हुआ.
राज्यपाल से सांसद ने की मुलाकात
सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आज़ाद ने बिहार के राज्यपाल सैयद आता हुसैन से शिष्टाचार भेंट की
