सांसद ने महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मंत्री से किया मांग

किशनगंज में कई सड़क ऐसाी है जो कम चौड़ी है या जर्जर है जिस वजह से लोग काफी परेशान है. इसे लेकर सांसद ने महत्वपूर्ण पहल किया है.

सांसद डॉ मो जावेद आजाद ने किशनगंज के महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य के संबंध में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री को पत्र लिखा है.

किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

कांग्रेस सांसद डॉ मो जावेद आजाद ने किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य के संबंध में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री को पत्र लिखा है. सांसद ने मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़क निर्माण एवं रखरखाव के अभाव में स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है. वर्तमान में बढ़ते यातायात के अनुपात में सड़कों का निर्माण एवं चौड़ीकरण नहीं होने के कारण लगातार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है तथा दुर्घटनाओं की संख्या में भी वृद्धि हो रही है. जनहित एवं यातायात सुगमता की दृष्टि से कुछ सड़कों का निर्माण एवं चौड़ीकरण कराया जाना अत्यंत आवश्यक है. पत्र में कहा है कि किशनगंज-तैयबपुर-ठाकुरगंज पथ (लगभग 45 किमी) स्टेट हाईवे घोषित हो चुका है. इसे बीएसआरडीसी के माध्यम से एडीबी योजना अंतर्गत चौड़ीकरण करने, किशनगंज जिलांतर्गत डे-मार्केट-पौआखाली पथ (लगभग 32 किमी) है. यह सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत है. इस मार्ग का दो-लेन में चौड़ीकरण कराया जाना आवश्यक है. साथ ही किशनगंज प्रखंड के लहरा चौक से पश्चिमपाली होते हुए चुड़ीपट्टी तक सड़क चौड़ीकरण कार्य, लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत डगरूआ प्रखंड में, पथ प्रमंडल पूर्णिया के अधीन एकाइबा-महामदिया-बसदाहा-दुर्बली मार्ग का चौड़ीकरण एवं पुल निर्माण कार्य कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >