लोकतंत्र के उत्सव में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया

लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने के लिए प्रेरित

किशनगंज. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बुनियाद केंद्र में मतदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रबंधक नूरी बेगम द्वारा की गई. इस अवसर पर बुनियाद केंद्र में उपस्थित वृद्धजन एवं विधवा महिलाओं को लोकतंत्र के पर्व में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से वंचित एवं वरिष्ठ नागरिकों को मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना था. जिला प्रबंधक महोदया एवं केंद्र के अन्य कर्मियों द्वारा उपस्थित नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें न केवल अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया, बल्कि यह भी आग्रह किया गया कि वे अपने परिवार और समुदाय को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित करें. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है और उनका एक-एक वोट प्रदेश के भविष्य को दिशा प्रदान करता है. बुनियाद केंद्र द्वारा आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम समाज में मतदाता सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >