पुतोह की हत्या मामले में सास गिरफ्तार

कुरगंज में जहर खिला कर हत्या किए जाने के मामले में मृतिका की सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

किशनगंज.जिले के ठाकुरगंज में जहर खिला कर हत्या किए जाने के मामले में मृतिका की सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार ठाकुरगंज के गोरखा पटेसरी के मकसूद आलम के लिखित आवेदन के आधार पर उसकी बहन की हत्या ससुराल वालों के द्वारा जहर खिलाकर कर दिये जाने की बात कही गई थी. इस संबंध में ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 192/22 में 19.11.22 को मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. अनुसंधान के क्रम में मृतिका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा भेसरा का एफएसएल रिपोर्ट में जहर खाने की पुष्टि हुई. मामले में प्राथमिकी आरोपित मृतिका की सास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है एवं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >