11 लाख से अधिक बच्चों खिलायी जायेगी कृमिनाशक दवा

11 लाख से अधिक बच्चों खिलायी जायेगी कृमिनाशक दवा

-राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: माइकिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता अभियान का शुभारंभ

किशनगंज. जिले में बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और उन्हें कृमि संक्रमण से बचाने के लिए 4 मार्च 2025 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा. इसके तहत एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमिनाशक दवा दी जाएगी. इस अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए प्रभारी सिविल सर्जन डॉ मंजर आलम एवं सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अनवर हुसैन ने माइकिंग वैन संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह वैन पूरे जिले में घूमकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (4 मार्च) और मॉप-अप दिवस (7 मार्च) के बारे में प्रचार-प्रसार करेगी. 11,22744 बच्चों को कृमिनाशक दवा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. छूटे हुए बच्चों को दवा देने के लिए 7 मार्च को मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा. स्वास्थ्य, शिक्षा और आइसीडीएस विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है. माइकिंग वैन, पोस्टर, बैनर और डिजिटल माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाएगा. शिक्षकों, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है ताकि वे माता-पिता को जागरूक कर सकें.

बच्चों को कृमिनाशक दवा क्यों देना जरूरी है?

प्रभारी सिविल सार्जन डॉ मंजर आलम ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है. यह संक्रमण कुपोषण, एनीमिया (खून की कमी), पेट दर्द, थकान और रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी जैसी समस्याएं पैदा करता है, जिससे बच्चों की शारीरिक और मानसिक विकास दर प्रभावित होती है. इसके अलावा, कृमि संक्रमण के कारण बच्चों की स्कूल उपस्थिति और सीखने की क्षमता भी घट जाती है. कृमिनाशक दवा इन समस्याओं से बचाने में मदद करती है और बच्चों को स्वस्थ, ऊर्जावान और अधिक सक्रिय बनाती है.सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अनवर हुसैन ने बताया इस अभियान का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और बच्चों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखना है. प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. मंजर आलम ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 4 मार्च को अपने बच्चों को कृमिनाशक दवा जरूर खिलाएँ. यह दवा पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है, जो बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है.आइए, इस अभियान को सफल बनाकर अपने बच्चों को स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़ने में मदद करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >