उपभोक्ता की शिकायत पर एमओ ने खाद्यान्न वितरण कराया शुरू

पोठिया आपूर्ति पदाधिकारी धर्मेश कुमार ने शुक्रवार को सारोगोरा पंचायत के जनवितरण प्रणाली के विक्रेता गौरी शंकर पंडित के दुकान का निरीक्षण किया

पहाड़कट्टा

पोठिया आपूर्ति पदाधिकारी धर्मेश कुमार ने शुक्रवार को सारोगोरा पंचायत के जनवितरण प्रणाली के विक्रेता गौरी शंकर पंडित के दुकान का निरीक्षण किया. निरीक्षण में संचालक के स्टॉक पंजी, वितरण पंजी सहित पॉस मशीन से खाद्यान्न का मिलान किया. जांच के बाद सभी लाभुकों को लंबित खाद्यान्न का वितरण किया गया. राशन वितरण के दौरान सारोगोरा आदिवासी टोले के दर्जनों उपभोक्ता मौजूद थे. बता दें कि पोठिया प्रखंड अंतर्गत सारोगोरा पंचायत के हल्दीबाड़ी गांव के पीडीएस संचालक गौरी शंकर पंडित पर बीते दिनों उपभोक्ताओं ने एमओ सहित बीडीओ को लिखित आवेदन देकर जांच की मांग की थी. डीलर पर खाद्यान्न नहीं वितरण करने का आरोप लगाया गया था. डीलर गौरी शंकर ने बताया कि घर में बड़े भाई की बीमारी के कारण हालत नाजुक रहने को लेकर खाद्यान्न का उठाव नहीं किया गया था. अभी खाद्यान्न उठाव कर लिया गया है जिसके बाद वितरण शुरू की जा रही है.

क्या कहते है एमओ

एमओ धर्मेश कुमार ने बताया कि उक्त डीलर को समय पर खाद्यान्न का उठाव करने एवं उपभोक्ताओं को समय पर वितरण के सख़्त निर्देश दिए गए है. जांच के क्रम में पॉस मशीन से स्टॉक का मिलान किया गया जो संतोषजनक पाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >