तालाब में डूबने से नाबालिग की मौत, सदमे में परिजन

नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 20 में कदम रसूल के पास तालाब में डूबने से 15 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गयी.

किशनगंज.नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 20 में कदम रसूल के पास तालाब में डूबने से 15 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गयी. नाबालिग की पहचान किशनगंज प्रखंड के चकला पंचायत के सिंघिया निवासी आसिया पिता स्व फजलू के रूप में की गयी है. मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सफी अहमद और सदर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. वहीं घटनास्थल स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. एनडीआरएफ की टीम को भी घटना की जानकारी दी गई. एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बच्ची के शव को बाहर निकाला. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >