कोचाधामन. सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान के तहत बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में पिरामल फाउंडेशन और प्रथम एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में काठामाठा पंचायत की सेविकाओं की एक बैठक आहूत हुई.जिसमें पंचायत को सुपोषित ग्राम बनाने की दिशा में कार्य रणंनिति बनाई गयी तथा लक्ष्य को पूरा करने हेतु प्रशिक्षण दी गयी. साथ ही कई टिप्स बताया गया. इस मौके पर महिला पर्यवेक्षिका व प्रखंड समन्वयक कोचाधामन के साथ विभाग के सभी कर्मी व सेविका मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
