इंटर लॉकिंग कार्य को ले कई ट्रेने रद्द, कई का मार्ग व समय परिवर्तित

किशनगंज और अलुआबाड़ी रोड स्टेशन पर प्री नॉन – इंटरलॉकिंग एवं नॉन – इंटरलॉकिंग कार्यों को देखते हुए कई ट्रेनो को रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तन और पुनर्निर्धारित किया गया है।

ठाकुरगंज.पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के अधीन कटिहार मंडल के कॉमन लूप लाईन के प्रावधान और यार्ड रिमॉडलिंग के साथ इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के कमीशनिंग के लिए किशनगंज और अलुआबाड़ी रोड स्टेशन पर प्री नॉन – इंटरलॉकिंग एवं नॉन – इंटरलॉकिंग कार्यों को देखते हुए कई ट्रेनो को रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तन और पुनर्निर्धारित किया गया है। यह जानकारी देते हुए पूर्वोतर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि कई ट्रेन रद्द कर दी गयी है. जिन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किये गये है. साथ ही कई ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >