माहेश्वरी महिला मंडल ने शरबत पिलाया

माहेश्वरी महिला मंडल ने शरबत पिलाया

किशनगंज. किशनगंज माहेश्वरी महिला मंडल के द्बारा बुधवार को स्थानीय तेरापंथ भवन के सामने माहेश्वरी महिला मंडल के द्बारा ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गर्मी से राहत देने हेतु शर्बत पेयजल का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष आंचल झंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रीष्म ऋतु में जुन माह में प्रचंड गर्मी के चलते आने जाने वाले राहगीरों को राहत देने के लिए किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित मधु मुंदड़ा, ललीता मुंदड़ा, सीमा बिहानी, सुचित्रा मुंदड़ा, वंदना मंत्री, रितिका बिहानी, कृष्णा चितलागिंया, संतोष सोमानी, सुबोध माहेश्वरी, मनोज बिहानी आदि माहेश्वरी सभा के सदस्य उपस्थित हुए. इस कार्यक्रम की जानकारी सुबोध माहेश्वरी ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >