छह माह बाद विद्यालय में मध्याह्न भोजन हुआ शुरू

विद्यालय के शिक्षकों के बीच आपसी तालमेल के अभाव में ठाकुरगंज आदर्श मध्य विद्यालय में पिछले छह माह से मध्याह्न भोजन बंद था, जिसे सोमवार से शुरू करवाया गया.

ठाकुरगंज . विद्यालय के शिक्षकों के बीच आपसी तालमेल के अभाव में ठाकुरगंज आदर्श मध्य विद्यालय में पिछले छह माह से मध्याह्न भोजन बंद था, जिसे सोमवार से शुरू करवाया गया. जिलाधिकारी विशाल राज के निर्देश के आलोक में छह महीने बाद मध्याह्न भोजन का स्वाद आदर्श मध्य विद्यालय के बच्चों ने चखा. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सारिका कुमारी, बीआरपी पंचदेव, पार्षद अमित सिन्हा, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार साह, युवा समाजसेवी अमितराज यादव संग अन्य लोग उपस्थित थे. बताते चलें अगस्त 2025 से ही पूर्व प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभार को लेकर हुए विवाद के कारण इस विद्यालय के सैकड़ों बच्चे पोषणयुक्त भोजन से वंचित हैं. दिसंबर तक योजना ठप रही. इसके बाद वर्तमान प्रधान शिक्षिका सारिका कुमारी ने प्रभार तो लिया, लेकिन गैस सिलिंडर की व्यवस्था न होने के कारण 6 फरवरी तक भोजन नहीं बन सका. इसके बाद मामला जिला पदाधिकारी के संज्ञान में आया और उनके आदेश के बाद सोमवार से मध्याह्न भोजन शुरू हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >