किशनगंज में वकीलों ने पुराने चेहरों पर जताया भरोसा

चुनाव में वकील समुदाय ने ज्यादातर अनुभवी नेतृत्व को ही विश्वास दिखाया, जिससे संघ की कार्यप्रणाली में निरंतरता बनी रहेगी.

26 में से मात्र 7 नये चेहरे पहुंचे कार्यकारिणी में, 7 रहे निर्विरोध-जिला अधिवक्ता संघ जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: शिशिर कुमार दास लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए

किशनगंजजिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में सोमवार को देररात हुई मतगणना के बाद शिशिर कुमार दास लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर विजयी हुए. इस चुनाव में वकीलों ने ज्यादातर पुराने चेहरों पर भरोसा जताया, जिसमें 10 विभिन्न पदों के लिए 26 प्रतिभागियों में से केवल 11 नए सदस्य ही कार्यकारिणी में पहुंच पाए. अध्यक्ष पद शिशिर कुमार दास ने 182 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी ओम कुमार को 174 को वोट मिले. महासचिव पद खाजा मोजीबुर रहमान ने 165 वोट प्राप्त कर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की. उन्होंने प्रमोद कुमार सिन्हा को 112 वोट के अंतर से हराया. उपाध्यक्ष पद अजीत कुमार दास, अबुलेश शोरी और अनिन्दो दास विजेता घोषित किए गए. ऑडिटर पद एजाज सोहेल पहली बार चुनाव जीतकर कार्यकारिणी में शामिल हुए. चुनाव अधिकारी नोनी गोपाल सिन्हा, विनम्र सुदर्शन, हैदर हुसैन बागी और श्याम साबरी ने बताया कि मतगणना कड़ी सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. इससे पहले 07 पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे. इस चुनाव में वकील समुदाय ने ज्यादातर अनुभवी नेतृत्व को ही विश्वास दिखाया, जिससे संघ की कार्यप्रणाली में निरंतरता बनी रहेगी.

मतगणना को लेकर परिसर में दिनभर रही चहल पहल

वोटों की गिनती शाम साढ़े छह आठ बजे शुरू हुई. साढ़े 7 बजे से पहले राउंड का परिणाम आना शुरू हो गया. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने शुरू से ही एकतरफा बढ़त बनाए रखी, जो अंत तक जारी रहा. चौथे राउंड के बाद विरोधी खेमे में उदासी छाने लगी. विजयी प्रत्याशियों को अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर उन्हें जीत की बधाई दी है.

विजेता

उपाध्यक्ष:

अजीत कुमार दास (187), अबुलेश शोरी (183), अनिंदो दास (125).

संयुक्त सचिव

: मिन्हाज सरवर (263), धीरज कुमार सिंह (178), प्रणव कुमार (158).

सहायक सचिव

: रामानंद गणेश (219), फिरोज अंसारी (209), अजीत कुमार दास (208)

कार्यकारणी सदस्य

: हसन रजा (287), प्रियंका वर्मा (276), संजीत पासवान (270), अकबर अंसारी (260), रविकांत (253), दीपक कुमार सिन्हा(232), विष्णु सोनार (207)

निर्विरोध निर्वाचित

अंकेक्षक

: एजाज सोहेल

ट्रेजरर

: बरुण कुमार सिंह

सीनियर कार्यकारिणी समिति

: इम्तियाज अली तमन्ना, मो शरीफ, अहसान रजा, अमल सिन्हा, मदन पौद्दार.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >