कोचाधामन थाना बन रहा आदर्श पुलिसिंग का मॉडल, एसपी की निगरानी में दिख रहा बदलाव

Kochadhaman Police Station: किशनगंज के कोचाधामन थाना का एसपी ने औचक निरीक्षण कर रिकॉर्ड, CCTNS, लंबित मामलों और पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की. जनसेवा और तकनीक आधारित पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया गया.

कोचाधामन (किशनगंज) से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Kochadhaman Police Station: किशनगंज जिले का कोचाधामन थाना बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक सुधार के मॉडल के रूप में उभर रहा है. जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा इस थाने को “गोद” लेने के बाद यहां नियमित निरीक्षण, सतत निगरानी और कार्यप्रणाली में सुधार की प्रक्रिया लगातार जारी है. इसी क्रम में शनिवार को एसपी ने थाना का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की.

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, CCTNS, आगंतुक कक्ष, कंप्यूटर कक्ष तथा अन्य तकनीकी संसाधनों की बारीकी से जांच की गई. साथ ही लंबित मामलों, अनुसंधान की प्रगति, रिकॉर्ड संधारण और कार्यालय व्यवस्था का भी जायजा लिया गया.

पुलिस अधीक्षक ने थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग कर जवाबदेह और प्रभावी पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाए. उन्होंने अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा को पुलिस व्यवस्था का मूल आधार बताते हुए कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया.

क्या है ‘थाना गोद लेने’ की व्यवस्था?

बिहार पुलिस की “थाना गोद लेने” की व्यवस्था किसी प्रशासनिक हस्तांतरण से जुड़ी नहीं है. यह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मेंटरशिप और सतत निगरानी की विशेष पहल है. इसके तहत चयनित थानों का नियमित निरीक्षण कर कमियों की पहचान की जाती है और उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं.

इस पहल का उद्देश्य रिकॉर्ड प्रबंधन, अनुसंधान की गुणवत्ता, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, तकनीक आधारित पुलिसिंग, स्वच्छ थाना परिसर और आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है.

आदर्श थाना विकसित करने की पहल

पुलिस विभाग का मानना है कि यदि किसी थाने की कार्यशैली को व्यवस्थित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे जिले की पुलिस व्यवस्था पर पड़ता है. इसी सोच के तहत कोचाधामन थाना को आदर्श मॉडल के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अन्य थाने भी इससे प्रेरणा लेकर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >