सीमांचल पर मेहरबान मानसून, 3 दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, बहादुरगंज में हो सकती है सबसे अधिक वर्षा

Kishanganj Weather Update: सीमांचल में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. किशनगंज, बहादुरगंज और ठाकुरगंज में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान से किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट:

Kishanganj Weather Update: भीषण गर्मी और उमस से परेशान सीमांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. मौसम के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक किशनगंज जिले के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. बहादुरगंज, ठाकुरगंज और किशनगंज प्रखंडों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज वर्षा होने के भी संकेत हैं.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को बहादुरगंज में 80 प्रतिशत, ठाकुरगंज में 66 प्रतिशत और किशनगंज में 55 प्रतिशत वर्षा की संभावना जताई गई है. शनिवार और रविवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है. इससे धान की रोपनी की तैयारी कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है.

तापमान में आएगी गिरावट

शुक्रवार सुबह बहादुरगंज और ठाकुरगंज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा किशनगंज का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन के दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि बादलों की सक्रियता और बारिश के कारण तापमान में गिरावट महसूस की जा सकती है.

किसानों के चेहरे खिले

लंबे समय से पर्याप्त बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह पूर्वानुमान राहत लेकर आया है. बारिश से धान की रोपनी में तेजी आने की उम्मीद है. सीमांचल के चाय बागानों में भी हरियाली लौटने लगी है और आसमान में छाए बादल मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने का संकेत दे रहे हैं.

हालांकि लगातार बारिश होने की स्थिति में निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है. ऐसे में स्थानीय प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम को देखते हुए लोगों को आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों पर नहीं रहने, पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है. किसानों को भी मौसम की जानकारी के अनुसार कृषि कार्य करने की अपील की गई है.

और पढ़ें: आपातकाल के समय लोकतंत्र के लिए जेल गए, बेटी को 11 महीने बाद देखा… अब पेंशन के लिए इंतजार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >