अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, नदी तल से खनन कर रहे दो ट्रैक्टर जब्त

Kishanganj River Sand Mining: कार्रवाई के दौरान नदी तल से अवैध रूप से बालू खनन करते हुए दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया. दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

पौआखाली से रणविजय की रिपोर्ट:

Kishanganj River Sand Mining: अवैध बालू खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पौआखाली थाना क्षेत्र के पबना पुल के समीप नदी तल से बालू खनन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया. कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय बालू कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है.

शिकायत के आधार पर हुई छापेमारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पबना क्षेत्र में लंबे समय से नदी से अवैध रूप से बालू निकासी की शिकायतें मिल रही थीं. इसी सूचना के आधार पर खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया.

कार्रवाई के दौरान नदी तल से अवैध रूप से बालू खनन करते हुए दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया. दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

एक ट्रॉली छोड़कर फरार हुआ चालक

पुलिस के अनुसार छापेमारी टीम को देखते ही अवैध खनन में शामिल एक चालक ट्रॉली को खनन स्थल पर छोड़कर इंजन लेकर फरार हो गया. पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है.

पर्यावरण पर पड़ रहा प्रतिकूल असर

स्थानीय लोगों का कहना है कि पबना इलाके में लंबे समय से अवैध बालू खनन जारी है, जिससे नदी के अस्तित्व और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित रूप से कार्रवाई जारी रखने की मांग की है ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके.

खनन अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अवैध खनन में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इस कार्रवाई में पौआखाली थानाध्यक्ष शंख राज कर्ण, खान निरीक्षक सुनील कुमार सहित खनन विभाग और पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >