किशनगंज जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने किशनगंज समेत सीमांचल के अन्य जिलों में बारिश के आसार जताये हैं. जिले के सभी आठ प्रखंडों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है.
इन प्रखंडों में बारिश के आसार
किशनगंज, बहादुरगंज, दिघलबैंक, कोचाधामन, पोठिया, ठाकुरगंज, टेढ़ागाछ और पहाड़कट्टा क्षेत्र में शनिवार को बारिश की संभावना जतायी गयी है. बारिश होने से पिछले कुछ दिनों से जारी उमस से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.
खरीफ फसलों को मिल सकता है फायदा
बारिश होने से धान समेत अन्य खरीफ फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है. पर्याप्त बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और किसानों को सिंचाई में भी राहत मिल सकती है.
हालांकि, गरज-चमक के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है. ऐसे मौसम में खुले मैदान में रहने और पेड़ के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है.
26 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है तापमान
शनिवार को किशनगंज जिले में न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. शुक्रवार को भी जिले के सभी आठ प्रखंडों में बारिश की संभावना जतायी गयी थी.
