किशनगंज में रमजान नहर से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Kishanganj news: जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के स्थानीय ग्रामीण मक्का तोड़ने के लिए खेत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर नहर में तैर रहे एक शव पर पड़ी. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

पहचान के लिए जुटी लोगों की भीड़, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पहाड़कट्टा (किशनगंज) से तौकीर आलम की रिपोर्ट:

Kishanganj news: पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के परलाबाड़ी पंचायत अंतर्गत डुमरमणि और छगलिया गांव के बीच स्थित रमजान नहर से सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. हालांकि काफी प्रयास के बावजूद शव की पहचान नहीं हो सकी.

जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के स्थानीय ग्रामीण मक्का तोड़ने के लिए खेत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर नहर में तैर रहे एक शव पर पड़ी. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने बताया कि नहर से लगभग 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है. शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

उन्होंने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा जाएगा. इस दौरान पहचान नहीं होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. शव की पहचान और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >