किशनगंज सांसद को सोशल मीडिया एक्स पर मिली धमकी

किशनगंज लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद डॉ मो जावेद आजाद को सोशल मीडिया एक्स पर हिन्दू राष्ट्र नामक आईडी से धमकी दी गई है.

किशनगंज.किशनगंज लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद डॉ मो जावेद आजाद को सोशल मीडिया एक्स पर हिन्दू राष्ट्र नामक आईडी से धमकी दी गई है. धमकी देने वाले ने 12 अक्टूबर को किये गये पोस्ट में लिखा गया है कि “मोहम्मद जावेद तू अल कायदा का आतंकी है. एक- एक को ठिकाना लगाया जायेगा काम शुरू है तुम्हारा भी नंबर आएगा, विश्व हिन्दू परिषद. मामले को लेकर नई दिल्ली में संसद भवन थाना में सांसद के पीए अमीरूल जैश ने मंगलवार को लिखित शिकायत की है. सांसद को धमकी मिलने के बाद जिला की राजनीतिक तापमान चढ़ गया है. जिला कांग्रेस कमिटी में मामले की कड़ी निंदा करते हुए सांसद डॉ जावेद आजाद को डॉ जावेद आजाद ने कड़ी सुरक्षा की भी मांग की है. साथ ही धमकी भरा पोस्ट करने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है. वहीं मामले को लेकर सांसद डॉ जावेद आजाद ने कहा कि उन्होंने इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई करे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >