किशनगंज में खनन माफियायों पर प्रहार, 25 वाहन जब्त, वसूला जाएगा 61 लाख का जुर्माना

Bihar News: किशनगंज जिला प्रशासन ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले एक सप्ताह में 25 वाहनों को जब्त किया है. डीएम और एसपी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में 61.34 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

Bihar News: किशनगंज जिले में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है. डीएम विशाल राज और पुलिस अधीक्षक (SP) संतोष कुमार के निर्देश पर जिला खनन कार्यालय और पुलिस की संयुक्त टीम ने बीते एक सप्ताह में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. एक सप्ताह की कार्रवाई में जब्त किए गए वाहनों में 20 ट्रैक्टर शामिल हैं, जिन पर 21 लाख रुपये का दंड लगाया गया है. अवैध खनन में लगे 5 बड़े वाहनों (हाइवा और पोकलेन) पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

राजस्व वसूली में ऊंची छलांग

फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए जिला खनन ऑफिस को 434.92 लाख रुपये की जुर्माना वसूली का लक्ष्य मिला है. अब तक 370.64 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है. यह निर्धारित लक्ष्य का लगभग 75 प्रतिशत है. खास बात यह है कि अभी फाइनेंशियल ईयर खत्म होने में दो महीने का समय बाकी है, इसे देखते हुए लक्ष्य से अधिक वसूली की संभावना जताई जा रही है.

आधी रात को दिघलबैंक में छापेमारी, पोकलेन जब्त

बुधवार की रात करीब 10:30 बजे दिघलबैंक इलाके में बड़ी कार्रवाई हुई. जिला खनन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी दिघलबैंक और कोढ़ोबारी थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध खनन में जुटे दो हाइवा, एक पोकलेन और एक मोटर ग्रेडर को रंगे हाथों पकड़ लिया. इन सभी वाहनों को कोढ़ोबारी थाना के सौंप दिया. इस कार्रवाई में 36 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रशासन की चेतावनी, जारी रहेगी सख्ती

जिला प्रशासन ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान थमने वाला नहीं है. अधिकारियों ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने आसपास हो रहे अवैध खनन की सूचना तुरंत विभाग या नजदीकी थाने को दें. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 27 लाख छात्रों को होगा सीधा फायदा, सरकार खर्च करेगी 519 करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >