किशनगंज की डे-मार्केट–ओवरब्रिज सड़क बनी हादसों का गढ़, पानी से भरे गड्ढों में रोज पलट रहे टोटो

Kishanganj Day Market Road: किशनगंज में डे-मार्केट से ओवरब्रिज जाने वाली सड़क जर्जर हो गई है. पानी से भरे गड्ढों के कारण रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग की है.

किशनगंज से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Kishanganj Day Market Road: शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल डे-मार्केट से ओवरब्रिज जाने वाली सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे और उनमें भरा बारिश का पानी राहगीरों व वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है. स्थानीय लोगों और टोटो चालकों का आरोप है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

बारिश के बाद और खतरनाक हुई सड़क

लगातार बारिश के कारण सड़क के अधिकांश गड्ढों में पानी भर गया है. इससे वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और वाहन अचानक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क अब सड़क कम और गड्ढों का जाल अधिक नजर आती है.

रोज पलट रहे टोटो, सवारियां हो रहीं घायल

स्थानीय टोटो चालकों के अनुसार इस मार्ग पर प्रतिदिन दो से तीन टोटो पलट रहे हैं. हादसों में कई सवारियां घायल हो चुकी हैं. चालकों का कहना है कि पानी भरे गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन पलटने का खतरा हमेशा बना रहता है. इससे यात्रियों और चालकों दोनों की जान जोखिम में रहती है.

पैदल राहगीरों की भी बढ़ी परेशानी

सड़क पर फैले कीचड़ और मलबे के कारण पैदल चलने वालों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. राहगीरों के कपड़ों पर कीचड़ उछलना और फिसलकर गिरने जैसी घटनाएं आम हो गई हैं.

जल्द मरम्मत की उठी मांग

स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का कहना है कि यह शहर की प्रमुख संपर्क सड़क है, लेकिन इसकी बदहाली पर प्रशासन का ध्यान नहीं है. लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए.

और पढे: पौआखाली श्मशान घाट पर शवदाह गृह का अभाव, खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार को मजबूर लोग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >