प्रयोगशाला व पुस्तकालय को अधिक सुव्यवस्थित करने के दिये निर्देश

दिघलबैंक के पीएमश्री 2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, तुलसिया का उप निदेशक प्रफुल्ल मिश्र और डीपीओ रूबी कुमारी ने निरीक्षण किया. अधिकारियों ने विद्यालय के स्मार्ट क्लास, लैब और पुस्तकालय की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया तथा प्रधानाध्यापक को शैक्षणिक संसाधनों को और अधिक सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए.

दिघलबैंक के प्रतिनिधि के अनुसार

पीएमश्री 2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, तुलसिया का शुक्रवार को उप निदेशक प्रफुल्ल मिश्र व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रूबी कुमारी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण व अनुश्रवण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपलब्ध स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, आईसीटी लैब तथा अन्य शैक्षणिक संसाधनों का गहन अवलोकन किया गया.

अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अमरकांत जी को कक्षा-कक्ष, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय को और अधिक सुव्यवस्थित एवं समृद्ध बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके.

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरकांत जी, शिक्षिका विशाखा कुमारी मंडल, मिलिंद अमर आलम तथा आदित्य पाल सेंधलाल सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे. विद्यालय परिवार की ओर से आगंतुक अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग पर विशेष बल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >