स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा पर बढ़ी चौकसी

15 अगस्त को लेकर भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई है.

दिघलबैंक. 15 अगस्त को लेकर भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई हैं. सीमा पर असामाजिक गतिविधि व तस्करी की रोकथाम को लेकर एसएसबी 12 वीं वाहिनी की सी कंपनी मुख्यालय मोहामारी की बीओपी कजला के एसएसबी अधिकारी व जवानों ने नेपाल के एपीएफ जवानों के साथ सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की. दोनों देश के अधिकारियों ने भारत- नेपाल बॉडर पिलर संख्या 131 से 132 तक पर करीब 4 किलोमीटर पैदल मार्च किया. संयुक्त पेट्रोलिंग का नेतृत्व कर रहे बीओपी कमांडर एएसआई जीडी बोलिन पेगु ने बताया कि पेट्रोलिंग के साथ ही सीमा पर स्थित बॉडर पिलर की सुरक्षा एवं सीमा पर बढ़ रहे अतिक्रमण और सीमावर्ती क्षेत्र से होने वाले घुसपैठ को रोकने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं.इस दौरान दोनों देश के अधिकारियों ने आपस में अपनी तालमेल भी बेहतर की. वहीं नेपाली एपीएफ के अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से वह सीमा पर हर संभव सहयोग करने को तैयार है. इस पेट्रोलिंग में नेपाल के एपीएफ एसआइ सहित दोनों देश के दर्जनों जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >