KISHANGANJ : कुत्ते को बचाने में टोटो पलटा, दो महिला स्वास्थ्यकर्मी घायल

ड्यूटी पर जा रही दो महिला कर्मी गुरुवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं .

ठाकुरगंज (किशनगंज) : से बच्छराज नखत की रिपोर्ट :

ड्यूटी पर जा रही दो महिला कर्मी गुरुवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं . घटना ठाकुरगंज के कलभट चौक के समीप हुई, जहां टोटो से जा रही ANM पूजा कुमारी एवं महिला पर्यवेक्षिका थेरुन निशा हादसे का शिकार हो गईं . बताया जाता है कि सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया .हादसे में ANM पूजा कुमारी के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि महिला पर्यवेक्षिका थेरुन निशा भी घायल हो गईं . दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंचे . स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया . प्राथमिक उपचार के बाद महिला पर्यवेक्षिका थेरुन निशा को बेहतर इलाज हेतु किशनगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया .प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोटो चालक ने सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टोटो सड़क किनारे पलट गया . हादसा इतना अचानक हुआ कि टोटो में सवार दोनों सरकारी कर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला .घटना के बाद कुछ समय तक कलभट चौक के पास लोगों की भीड़ लगी रही . स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था एवं व्यस्त मार्गों पर वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताई . दोनों कर्मी ठाकुरगंज से अपने ड्यूटी स्थल की ओर जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >